हजारीबाग, अप्रैल 3 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नाबालिग के मर्डर की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने लड़की की मां और भगतीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। ऐसे में उनके बच्चे बेसहारा हो गए। बीडीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में विष्णुगढ़ प्रशासन की टीम दोनों आरोपियों के घर पहुंची और डरे-सहमे बच्चों को ढ़ांढ़स बंधाया। जहां पता चला कि भगतीन के युवा पुत्र की मौत 2016 में हो गई है। बेटे की मौत के बाद पति की भी मौत हो गई। बहु भी अपने तीन बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। मृतक बेटे और बहू के तीनों बच्चों की परवरिश भगतीन शांति देवी कर रही थी। उनका बड़ा पोता 22 वर्षीय विशाल ठाकुर मानसिक एवं शारीरिक रूप से अस्वस्थ है। दूसरा पोता 18 वर्षीय विक्की ठाकुर खराब माली हालत के चलते पढ़ाई छोड़कर गिरिडीह में एक घर में काम करता ...