गोपालगंज, फरवरी 9 -- सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में दो वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी सुनील कुमार के आजवी नगर गांव स्थित घर पर सोमवार को न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाने के साथ-साथ आसपास के इलाके में मुनादी भी कराई, ताकि लोगों को इसकी जानकारी दी जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...