पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना कांड संख्या 94/2024 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त सदाब हुसैन उर्फ सदाब सिद्दीकी के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार की विधिवत तामिला की। अभियुक्त सदाब हुसैन, शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला का रहने वाला है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि चैनपुर पुलिस ने शहर थाना के गश्ती दल एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया और मुनादी कर सूचना दी। इस दौरान आसपास के लोगों को भी न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया। चैनपुर थाना के एसआई क्षितिज कुमार सोनी ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए 10 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है। निर्धारित तिथि तक हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के अगले आदेश के तहत उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.