वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। चेकबुक की डिलीवरी के समय उसमें से चेक निकालकर हस्ताक्षर कर रुपये निकालने के आरोप में 18 फरवरी को लंका थाने से जेल गए कूरियर कर्मचारी के खिलाफ अब कैंट थाने में भी केस दर्ज किया गया है। घंटी मिल, विद्यापीठ (सिगरा) निवासी गौरव रूपानी ने खाते से 1.48 लाख रुये की निकासी का आरोप लगाया है। उन्होंने कैंट पुलिस को बताया कि छावनी स्थित उनका कार्यालय है। उन्होंने 21 अक्तूबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की सोनारपुरा शाखा में अकाउंट खुलवाया था। 29 अक्टूबर 2025 को उनकी चेकबुक डाक कूरियर से उनके छावनी स्थित कार्यालय पर पहुंचाई गई थी, जिसे संजय नामक व्यक्ति ने डिलीवर किया था। 17 दिसंबर 2025 की शाम उनके मोबाइल पर बैंक से मिले मैसेज से 1.48 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। यह रकम संजय कंतुराम राय के बचत खाते में ट्रांसफर की गई...