आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सिकरोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सफलता मिली है। अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। तीन अगस्त को कोट गांव निवासी आरोपी अमित ने स्कूल में घुसकर फिरोजपुर कलां निवासी शिक्षिका संध्या पर चाकू से एक के बाद एक 34 वार कर दिए थे। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर ही छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.