आरोपी की निशानदेही कराने गई पुलिस पर हमला
फरीदाबाद, मई 16 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव प्रहलादपुर माजरा डीग में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंकज को शनिवार को पुलिस निशानदेही के लिए गांव लेकर पहुंची तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोपी के हाथ में चाकू देखकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस पार्टी का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। हालांकि घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों की मांग थी कि बाकी दो आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी पंकज की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। वहीं घटना में प्रयोग की गई कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.