कौशाम्बी, मार्च 3 -- पश्चिमशरीरा थाना पुलिस ने दलित की तहरीर पर प्राइमरी के शिक्षक के खिलाफ गिरवी रखा जेवर मांगने पर धमकी देने व मारपीट के प्रयास का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद रविवार को सीओ जेपी पांडेय ने आरोपी की ही दुकान में वादी को बुलाया और पूछताछ की। आरोपी के सामने पूछताछ कर उसे डांटा-फटकारा गया। पुलिस की इस जांच पर वादी ने नाराजगी जाहिर की है। पूरबशरीरा निवासी फूलचंद्र सोनकर ने एसपी राजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि पश्चिमशरीरा के जितेंद्र कौशल के यहां उसने लगभग 40 ग्राम सोना गिरवी रखा था। जब वह अपना गिरवी रखा जेवर लेने पहुंचा तो जितेंद्र कौशल ने उसको धमकी देकर वापस कर दिया। विरोध किया तो उससे मारपीट का प्रयास किया। साथ ही उसको मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को आरोपी जितेंद...