संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता।दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी की तलाश में बुधवार को दिल्ली पुलिस की टीम कोतवाली खलीलाबाद पहुंची। कोतवाली पुलिस का सहयोग लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। दबिश के दौरान आरोपी पहले ही घर से फरार मिला, जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।पुलिस के अनुसार दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने के उप निरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश और कांस्टेबल आर्य दीप के साथ कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे और एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित उतरावल गांव के रहने वाले आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मांगी। बघौली चौकी इंचार्ज प्रभांशु राय, हेड कांस्टेबल रामरतन और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम कोतवाली खल...