भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। चलती ट्रेनों में यात्रियों और बच्चों को निशाना बनाने वाले कुख्यात नाढ़ा मियां गिरोह के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार और सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने मोजाहिदपुर समेत आसपास के इलाकों में छापेमारी की, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं, शनिवार को पकड़े गए गिरोह के सदस्य जिम्मी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...