रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- खटीमा। सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भूड़ाकिसनी निवासी कृष्ण सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को एक कार ने उसकी बाइक संख्या में टक्कर मार दी। हादसे में वह और बाइक में बैठा उसका रिश्तेदार रामेश्वर प्रसाद घायल हो गए। उपचार के दौरान उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...