वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में बुधवार को पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी एमएलसी विनीत सिंह की ओर से अधिवक्ता वरुण कुमार सिंह ने बहस पूरी की। अगली सुनवाई 17 मार्च की तिथि नियत की गई। कोर्ट में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह और वादी के निजी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा, आदित्य वर्मा और आशुतोष सिंह सोनू उपस्थित थे। आरोपी की ओर से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह ने बहस में कहा कि इस मामले में विनीत सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट नहीं कराई है। वादी और अन्य गवाह ने भी विनीत सिंह के खिलाफ बयान नहीं दिया है। घटना के समय विनीत सिंह नहीं थे। आरोपी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। प्रकरण के अनुसार चार अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधाय...