आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार और कॉलेज से बर्खास्त
देहरादून, जुलाई 23 -- यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में दून पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग झाझरा के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है, वहीं विश्वविद्यालय ने भी सख्त कदम उठाते हुए उसे सात साल के लिए परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि यूटीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल केस दर्ज कराया। बताया कि बीते आठ जुलाई को हुई सेमेस्टर परीक्षा को लेकर एक गोपनीय शिकायत मिली। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच में पाया गया कि आरोपी प्रोफेसर ने छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए तीन जुलाई को ही पोर्टल और व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.