मेरठ, अप्रैल 19 -- डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। समिति में करोड़ों के घोटाले में मुकदमे की पैरवी कर रहे लोगों ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। तीन दिन पूर्व डिफेंस कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। कर्नल एसपी सिंह के पैरों पर हथौड़ी से वार करने की वजह से चोटें आई थी। पीड़ित कर्नल एसपी सिंह ने बताया कि वह समिति में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले में चल रहे मुकदमे में वादी और सरकारी गवाह है। इसलिए आरोपियों ने उन पर हमला करवाया। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में डिप्टी एसपी के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा, मेरठ में विरोध पुलिस ने समिति के पूर्व अधिकारी अभिनव त्यागी, पूर्व लिपिक सलमान खान, पूर्व मेजर महेन्द्र सिंह समेत दो ...