संभल, मई 20 -- थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी निवासी किसान विनेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव गांव पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर काशीपुर मोड़-अहरौला नवाजी लिंक मार्ग पर शव वाहन रोक दिया और हंगामा किया। हालांकि परिजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी, जिसके चलते मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ और वाहन धीरे-धीरे गुजरते रहे। ग्रामीण लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन के अलावा थाना बबराला और जुनावई का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं नायब तहसीलदार अनुज कुमार भी मौके ...