मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी । दिल्ली के दादरी निवासी किशोरी अपने दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी पहुंची थी। उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशाेरी के बयान पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, वह दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अपने एक दोस्त के साथ 13 मार्च की रात 10 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन के बाहर जब वे चटाई खरीद रहे थे, तब नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम ने उन्हें रुकवाकर पूछताछ की। सीतामढ़ी जाने की बात सुनते ही आरोपियों ने रात होने का हवाला देकर होटल में कमरा दिलाने का झांसा दिया और उन्हें अपनी अपाची बाइक पर बैठाकर एक किराए के मकान में ले गए।बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजामआरोपियों ने किशोरी और उसके दोस्त को एक कमरे में रखा और 600 रुपये किराया तय कर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी वाप...