मथुरा, मार्च 16 -- परिक्रमा मार्ग स्थित मोहिनी नगर क्षेत्र में रविवार को एक महिला पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हमला बोल दिया। कार से जा रही महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और महिला को भी चोट आई। महिला ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। डॉ. सोनिया सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने भतीजे देवेंद्र के साथ स्विफ्ट कार से आवश्यक कार्य के लिए मथुरा जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे आधा दर्जन नामजद आरोपियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए जिसकी वजह से डॉ. सोनिया को भी चोटें आई। आरोपियों ने उनको कार से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागने में सफल रहीं। तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.