जौनपुर, फरवरी 26 -- जौनपुर। कलक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की ने बुधवार को अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए और गंभीर मामलों में मजबूती से पैरवी हो। उन्होंने पॉक्सो एक्ट तथा महिला अपराध से जुड़े मामलों में विशेष रूप से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारियों को अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी वि. वि. परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा शहरी, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.