हजारीबाग, अप्रैल 3 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में बीते 24 मार्च को नाबालिग की हुई हत्या के बाद हुई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कुसुंभा गांव से न्याय रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। संपूर्ण संकटमोचन फाउंडेशन के बैनर तले निकाली गई रैली में शामिल महिलाओं में आरोपियों के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। कुसुंभा से निकलकर रैली नवादा, करोंज मोड़, अखाड़ा चौक, हॉस्पीटल चौक, थाना होते हुए सातमील मोड़ तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते दिखे। थाना पहुंचकर महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन की अमिषा प्रसाद ने कहा कि एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर मां के नाम को कलंकित करने का काम किया है। ऐसी महिला मां नहीं हो सकती है, वह एक...