मोतिहारी, मई 7 -- चिरैया। हत्या का प्रयास मामले में फरार आरोपियों के घर शिकारगंज पुलिस ने डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चस्पा कर दिया है। शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोढ़ीया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। कोर्ट के आदेश पर सुमन सहनी, रामचंद्र सहनी, धर्मेंद्र राय, जितेन्द्र राय, सत्येन्द्र राय, जाखड़ राय, मुख्तार सहनी दरोगा सहनी, रजनीश सहनी, मनीष सहनी, अवनीश सहनी व मधुरेंद्र सहनी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...