चंदौली, मई 8 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर में शुक्रवार को भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र और झंडा हटाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया। चेताया जल्द ही कार्रवाई नहीं किए जाने पर 12 मई को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।ग्रामीणों ने कहा कि कैलावर में कई साल से डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा और झंडा लगाकर पूजा पाठ किया जाता था। बीते मंगलवार को अराजक तत्वों ने तैलचित्र क्षतिग्रस्त कर झंडा उखाड़ दिए थे। यही नहीं आरोपियों ने लाठी डंडा लेकर धमकी भी दिए। विरोध-प्रदर्शन में इसमें चिंता देवी, मीरा देवी, वीरेंद्र कुमार, राम प्रताप, अजय, नामवर, प्रमोद, भोला, निशा, रुस्तम, उमरावती आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...