प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- स्कूल में परीक्षा के दौरान आरोपियों की ओर से प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस की लचर कार्य प्रणाली तथा आरोपियों के खिलाफ को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पूरे केवल में सोलह मार्च की सुबह लगभग दस बजे गांव के ही तीन आरोपियों ने विद्यालय के अंदर घुसकर रंजिशन प्रधानाध्यापक जीतलाल यादव से अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने गाली-गलौज करने के लिए प्रधानाध्यापक ने मना किया तो दबंग आरोपियों ने सरकारी अभिलेखों को इधर-उधर फेंकने के साथ उपस्थिति पंजिका को फाड़कर नष्ट कर दिया। हंगामे के दौरान विद्यालय में तैनात दूसरे शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय और मंजीत कुमार ने आरोपियों को समझाना चाहा तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। प्रधानाध्यापक जीतलाल यादव ने पुलिस क...