लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- बांकेगंज मोतीपुर हिंसा में आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस के हाथ तीसरे दिन खाली रहे। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। सभी पुलिस टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जांच कर रही टीमें सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही हैं। बांकेगंज हिंसा में मैलानी पुलिस दोनों मुकदमों में नामजद आरोपियों की सर गर्मी से तलाश कर रही है। दो दिनों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दर्जनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बांका: घरेलू विवाद में महिला जख्मी, तीन पर प्राथमिकी पुलिस मुख्य आरोपी मोतीपुर प्रधान पति समेत सभी आरोपियों की सर गर्मी से तलाश कर रही है। लेकिन तीसरे दिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सभी टीमें ता...