गया, अप्रैल 14 -- सिंधुगढ़ पुलिस पर हमला मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई इलाकों में दबिश दी। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुरक्षाबल पुलिस पर हमले मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए इनपुट जुटा रही है। इधर घटना के बाद हमले में आरोपी बनाए गए लोग अपने घरों से खराब बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि हमले में शामिल सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पर हमले मामले में चौदह लोगों सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।ज्ञात हो कि सोमवार को कर्मा मोड़ के समीप संगठित बालू तस्करों के गिरोह ने सुरक्षा बलों पर हमला कर जब्त ट्रैक्टर को छुड़वाने का प्रयास किया था। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला करने वाले को गिरफ्तार किया इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी ...