मेरठ, जून 23 -- गत आठ जून को एक युवक के साथ हुए अपहरण, जानलेवा हमले, लूट के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) सामने आया और थाना हस्तिनापुर में धरना देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व अवैध खनन से जुड़े तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि गत आठ जून को कुलदीप भारद्वाज के साथ कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट की गई थी। जिसमें पीड़ित ने चार लोगों को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण, लूट, जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा एक नामजद आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी व अन्य लोगों ने थाना पर धरना दिया। तत्पश्चात एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को सौंपा। थानाध्यक्ष लालाराम शर्मा न...