देवरिया, फरवरी 2 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी चौराहे पर चाय दुकानदार अवधराज खरवार की हत्या के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास में जुटी हुई है। घटना के पांचवें दिन सोमवार को भी पुलिस को पूरी सफलता नहीं मिल सकी है, हालांकि पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुकुर घाटी निवासी अवधराज खरवार (60) पुत्र वुचूक चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। गुरुवार की शाम शराब की दुकान से शराब लेने के बाद कुछ युवक नशे की हालत में उनकी दुकान पर पहुंचे और बिना पैसे दिए पकौड़ी उठाकर खाने लगे। इसका विरोध करने पर मनबढ़ युवको...