मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। क्षेत्र के ग्राम ब्यौती खुर्द में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्याय की मांग को लेकर शाक्य समाज के लोग बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। मोहन शाक्य ने आरोप लगाया कि बीती 26 मई की रात लगभग 8 बजे उनके भाई अर्चित पर पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही अंशुल यादव, भोला यादव और शैलेंद्र यादव ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने और बाद में ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने के प्रयास का आरोप है। गंभीर रूप से घायल अर्चित का सैफई पीजीआई में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबा...