बदायूं, अप्रैल 2 -- एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्यारोपी के परिजनों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी है। जांच पड़ताल में पता चला, घटना के बाद 12 मार्च की शाम हत्यारोपी का ताऊ राकेश सिंह हजरतपुर के रास्ते गढ़िया रंगीन होते हुये शाहजहांपुर की ओर गये थे। उनको इस रास्ते से जाते समय गांव के लोगों ने देखा था और दुआसलाम भी हुई थी। उस समय तक गांव वालों को यह पता नहीं था कि एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दोहरा हत्याकांड हो चुका है। 12 मार्च को सैजनी में स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में हुये हत्याकांड के आरोपी को उसी दिन गिरफ्तारी के बाद अजय प्रताप के पिता राजेश सिंह व ताऊ राकेश सिंह संग भाइयों पर दर्ज मामले में गिरफ्तारी तेज को गई जगहों पर दबिश डाली। पुलिस के हाथ हत्यारोपी को छोड़...