कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां गांव के गोलू की हत्या आरोपित ने अपनी प्रेमिका से नजदीकी बढ़ाने के प्रयास में की थी। हिरासत में पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोलू के मोबाइल के साथ ही उसकी हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा घटनास्थल के पास गेहूं के एक खेत से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। डेरापुर के खिरवां गांव निवासी राजेन्द्र बाबू का अठारह साल का पुत्र गोलू एक फोन आने के बाद बुधवार शाम को घर से निकला था। इसके देर रात गांव के बाहर तालाब किनारे वह रक्तरंजित हालत में शव पड़ा मिला था। उपचार के दौरान उसकी हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई थी। मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस ने गोलू के फोन पर आख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.