सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। न्यायालय से निर्गत इश्तिहार के आलोक में बेलसंड पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर इश्तिहार तामिला की प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि भंडारी गांव निवासी संतोष दास तथा नगर पंचायत बेलसंड क्षेत्र के कुई गांव निवासी मनोज राय लंबे समय से पुलिस की नजर से फरार चल रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार जारी होने के बाद पुलिस टीम उनके घर पहुंची और विधि-सम्मत तरीके से इश्तिहार चिपकाकर मुनादी कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दोनों अभियुक्त न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।...