भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रात भर अपराधी हमारे भाई (बिल्डर बजरंगी कुमार) को दर्दनाक मौत देता रहा। उसके शरीर के अंगों को काटता रहा, वह चीखे चिल्लाए होंगे, यहां संदिग्धों का आना जाना हुआ होगा... मैं पूछती हूं, क्या घटनास्थल के सामने तिलकामांझी थाने की पुलिस सो रही थी? बिल्डर बजरंगी कुमार की बहन अंजली देवी तिलकामांझी थाने के बाहर रोते-बिलखते ऐसे कई सवाल खड़े कर रही थी। लेकिन थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी थी। बस इतना ही कह पा रही थी, मैडम चुप हो जाइये। अंजली ने कहा- कैसे चुप हो जाएं, आपलोग और आपके प्रभारी सो रहे थे क्या? अब हमारे भाई को कोई लाकर दे देगा क्या? थाना के सामने से घटनास्थल पर जाने वाले भवन में रात भर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का आना जाना लगा रहा। लेकिन पुलिस ने किसी से कोई पूछताछ भी नहीं की। अंजली देवी क...