आरोप: महिला से अभद्रता मासूम को उठाकर फेंका
अलीगढ़, जून 24 -- बरला, संवाददाता। थाना बरला के अंतर्गत ग्राम अरनी में एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और उसके 4 वर्षीय मासूम बेटे को उठाकर फेंकने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरनी की रहने वाली पीड़िता श्रीमती रानी पत्नी लोकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि रविवार, 21 जून 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे जब वह अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी, तभी जसरतपुर थाना अकराबाद का मूल निवासी आरोपी राम गोपाल पुत्र राजवीर सिंह गलत नीयत के साथ उसके घर में घुस आया।
घटना का विवरण पीड़िता के अनुसार, आरोपी राम गोपाल ने दुर्भावनापूर्ण नीयत से महिला का हाथ पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.