लखनऊ, मार्च 15 -- दो महिलाओं ने ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में बिना हिजाब पहने अंदर जाने से रोके जाने का आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि इमामबाड़ा परिसर में प्रवेश के दौरान उनसे और उनकी दोस्त से हिजाब में ही अंदर जाने को कहा गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे पर्यटक के रूप में लखनऊ घूमने आई थीं और टिकट लेकर इमामबाड़ा में जाने लगी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बिना हिजाब के प्रवेश पर आपत्ति जताई। उन्हें दुपट्टा या हिजाब पहनने को कहा गया, साथ ही शर्ट के बटन बंद करने की सलाह भी दी गई। वीडियो में महिला ने सवाल उठाया कि धार्मिक स्थल पर ड्रेस कोड तय करने का अधिकार किस...