जमशेदपुर, जून 9 -- कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने एसएसपी को आवेदन देकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर उनके पिता के साथ मारपीट करने, रुपये मांगने और झूठे गांजा मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घर पहुंचे और पिता को थाने ले जाकर प्रताड़ित किया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों को भी भेजी गई है। एसएसपी को दिए आवेदन में कहा गया है कि 6 जून की रात करीब 12 बजे थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और पिता श्यामा प्रसाद बेरा पर गांजा कारोबार का आरोप लगाते हुए उन्हें थाने ले गए। श्यामा प्रसाद बेरा की उम्र करीब 50 वर्ष है और वे मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। रात में थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ...