गोपालगंज, फरवरी 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के बगहवा के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार को एक युवक के शव बरामद होने के मामले में मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक हररवा गांव निवासी इंदू मियां का 18 वर्षीय पुत्र मनौवर अली था। मृतक के भाई हैदर अली ने कटेया थाने में आवेदन देकर कहा है कि हररवा गांव निवासी इस्लाम मियां,तेतरिया धूपसाह गांव निवासी अलाउद्दीन मियां,गोलू कुमार और बगहवा गांव निवासी विनोद ठाकुर ने साजिश के तहत उसके भाई को फोन कर घर से बुलाया। घर से निकलने के बाद उसके भाई ने फोन के द्वारा बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कोलकाता जा रहा है। दो दिन बाद उसने गोलू कुमार के मोबाइल फोन पे पर 500 रुपये मंगवाए। इसके बाद 7 फरवरी की रात 9 बजकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.