फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद। प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मेलों की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधीनस्थ डॉक्टरों को निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मोहम्मद फारुख द्वारा तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर वहां आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे मरीजों से हाल-चाल पूछा इसके साथ ही मेले में टीबी रोगियों के लिए लगाए गए अलग से कैंप की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेकर अभी तक टीबी लक्षित इतने लोगों की स्क्रीनिंग की गई और कितने लो...