कौशाम्बी, जून 14 -- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने 1210 मरीजों का इलाज करते हुए 13 गंभीर रोगियों को इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिले भर के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन कराया गया। मेले में विभिन्न रोगों से ग्रसित 1210 मरीजों का चेकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। इस दौरान 13 मरीज ऐसे मिले जो गंभीर रोगों से ग्रसित पाये गए और उनका इलाज पीएचसी में सम्भव नहीं था। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2834 मरीजों को मिला इलाज इस पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेले...