कन्नौज, अप्रैल 19 -- कन्नौज। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बदलते मौसम का असर साफ दिखाई दिया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से ग्रसित मिले, जबकि उल्टी-दस्त के भी कई मामले सामने आए। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण लोग तेजी से इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेले में कुल 1522 मरीजों को लाभ मिला, जिनमें 693 पुरुष, 612 महिलाएं और 217 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 48 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए और वितरित किए गए।जिले के 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेले का सफल आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- 2134 मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश क...