सीवान, सितम्बर 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व विश्व आयुर्वेद परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में क्विज, सेमिनार, जागरुकता रैली, नुक्कड़ नाटक, आयुर्वेदिक आहार स्टॉल समेत विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक से आयुर्वेद के माध्यम आजीवन स्वस्थ रहने के बताए गुरकार्यक्रम का आयोजन इसी क्रम में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के धनवंतरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम विजय कुमार मीणा ने बुधवार को प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। डीएम ने आयुर्वेद को पारंपरिक धरोहर बताते हुए कहा कि आरोग्य संरक्षण में प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। डीएम ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने...