शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित आरोग्य संकल्प स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन गुरूवार को दूर दराज के गांवो से सैकङ़ो मरीज पहुंचे। शिविर के समापन अवसर पर कुल 580 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई, जिसमें से 60 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कॉलेज चेयरमैन नीलेश यादव ने बताया कि चयनित मरीजों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन नीलेश यादव, प्रिंसिपल हनी एस. आर. प्रसाद सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्ट...