बहराइच, मई 3 -- पयागपुर। सीएचसी पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उपकेंद्र चंदवापुर सतरही में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 117 मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी स्क्रीनिंग की जांच की गई। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण भी किया गया। डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. तूलिका बाजपेई, हिमांशु मिश्रा एवं नेत्र सहायक सुभाष तिवारी, मुकीम अहमद ने मरीजों को परामर्श व दवाएं वितरित की। अधीक्षक ने श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भानु प्रकाश मिश्रा, बीपीएम अनुपम शुक्ल, बीसीपीएम अजय यादव, वैशाली तोमर, सरस्वती शुक्ला, कुसुम त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में टीबी मरीजों की बांटी पोषण पोटली

हिंदी हिन्दुस्तान क...