उरई, जनवरी 12 -- कालपी, संवाददाता। कालपी, नियामतपुर, बाबई, चुरखी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 218 मरीजों का उपचार किया। मेलों में सैकड़ा भर मरीजों के खून, पेशाब,बीपी, शुगर, बुखार की जांच कर के रोगियों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 87 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 48 पुरुष तथा 39 महिला मरीज रहे। इस दौरान 26 रोगियों के खून, पेशाब बीपी शुगर की जांच की गयी। मेले में परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.