फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। जिले में आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 930 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सीएचसी हथगाम में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पड़ताल के दौरान करीब 50 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे थे।सीएचसी में आरोग्य मेला के दौरान डा. इदरीश ओपीडी में मरीजों का परीक्षण करते हुए मिले। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट कैलाश मौर्य व बीएचडब्ल्यू अर्चना देवी मौजूद रहीं। अस्पताल में जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं, जिससे मरीजों को मौके पर ही उपचार व दवाएं मिल सकीं। यह भी पढ़ें- डायरिया, पेट दर्द, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े अन्य स्टाफ में अप्रेंटिस अंकित भी सेवाएं देते नजर आए। इ...