फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिए। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने जगह-जगह निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्देश जारी किए। सभी जगह आयुष्मान भारत योजना के कैंप लगने के अलावा नियमित टीकाकरण होते हुए पाया। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहम्मद फारूख, डॉ पवन कुमार वर्मा के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल थे इनका निरीक्षण किया। वहां आयुष्मान भारत योजना के तहत लगाए गए कैंप तथा नियमित टीकाकरण की स्थिति को देखा। सभी स्थानों पर स्थिति बेहतर मिली। सीएमओ अपने कार्यालय से फोन के माध्यम से संबंधि...