कौशाम्बी, फरवरी 15 -- जिले के 33 ग्रामीण और तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान तकरीबन एक हजार मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पात्रों के गोल्डेन कार्ड और आभा आईडी भी बनाई गई। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने पीएचसी करारी, न्यू पीएचसी गौरा और मंझनपुर गांधी नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों-तीमारदारों से बातचीत की। पूछा कि किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है। डॉक्टरों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि मरीजों की खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। बताया कि मेले की कामयाबी के लिए 130 पैरामेडिकल कर्मचारियों और 52 चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कुल 970 मरीजों का इलाज किया गया। 11 गंभीर रोगियों को जिला अस्...