लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- बम्हनपुर। छेदुई पतिया पीएचसी पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में 65 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इनमें 11 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, शुगर और हीमोग्लोबिन आदि की जांच हुई। पांच बच्चे खांसी व बुखार से तथा बाकी साठ मरीज खांसी, बुखार, दमा और एलर्जी आदि बीमारियों से पीड़ित मिले। उनको अस्पताल से मुफ्त दवा दी गई। मेले में डॉ. शोएब खान ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। इसमें एएनएम विनीता राय, आशा बहू लक्ष्मी, वार्डब्वाय नरेंद्र, लैब टेक्नीशियन संघ प्रकाश आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...