गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। जिले में रविवार को आयोजित आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में कुल 4,184 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 503 मरीजों को गंभीर स्थिति या विशेष जांच के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया, जबकि 62 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र घूकना के प्रभारी डॉ. ललित ने बताया कि अधिकांश मरीज तेज बुखार, उल्टी, डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों से अधिक गर्मी में सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की।नोडल यह भी पढ़ें- 1522 मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य जांच के साथ टीकाकरण सेवाएं भी प्...