गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जिले के 89 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। इसमें 2841 मरीजों को इलाज मिला, जिसमें 1185 पुरुष, 1403 महिलाएं और 253 बच्चे शामिल हैं। मरीजों में सबसे ज्यादा त्वचा रोग के पीड़ित मिले। मेले में लिवर के 24, त्वचा रोग के 343, टीबी के 12 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। एक कैंसर पीड़ित भी इलाज कराने पहुंचा। इसके अलावा मेले में 120 गर्भवतियों की जांच की गई। दूसरी बीमारियों के 931 मरीज का इलाज हुआ। कोरोना हेल्प डेस्क पर 168 व्यक्तियों की जांच की गई। गंभीर रूप से बीमार सात मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- आरोग्य शिविर में 117 को मिली सेवाएं मेले में 109 चिकित्सा और 306 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हुए। इसमें आईएमए और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी शामिल हैं...