उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को एक छत के नीचे उपचार देने के लिए हर रविवार आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को जनपद की सभी 48 पीएचसी में आयोजित मेले में संक्रामक बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। इसदौरान डॉक्टर ने दवाओं के साथ स्वच्छ भोजन व पेयजल का प्रयोग करने का परामर्श भी दिया। मार्च के महीने में ही तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। प्रचंड गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। जरा सी लापरवाही बरतने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसका असर आरोग्य मेले में भी दिख रहा है। रविवार को आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। इसदौरान 2079 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जिन्हें उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आरोग्य मेले में बुखार के 304 मरीज पहुंच...