उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। जिले के 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 1789 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। आयुष्मान भारत योजना के तहत 37 नए आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कोविड हेल्प डेस्क पर 158 मरीजों की जांच की गई, हालांकि कोई एंटीजन टेस्ट नहीं हुआ। आरोग्य मेले में नेत्र रोगी 26, बुखार के 231 मरीज, स्वांस संबंधी रोगों से पीड़ित 167 मरीज और पेट के रोगों से जूझ रहे 190 मरीज शामिल रहे। चर्म रोगों के 227 मामले सामने आए, जो सबसे अधिक थे। इसके अलावा टीबी के 90, शुगर के 111, लिवर रोग के 29 मरीजों की जांच हुई। मलेरिया जांच 67 मरीजों पर की गई, लेकिन सभी निगेटिव आए। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। एनीमिया के 31 मामले मिले, जबकि एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) 29 महिलाओं की हुई। कुपोषित बच्चों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.