नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा संवाददाता। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 1549 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिले के 36 शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी-खांसी, मधुमेह तथा अन्य बीमारियों के मरीजों ने परामर्श लिया। बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया। डॉक्टरों ने ठंड से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। डॉक्टरों ने ऐसे मौसम में गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी का सेवन, बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौला, होशियारपुर और सेक्टर-22 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की उपस्थिति, स्वच्छत...